
14 मार्च को होगा शिव पंचायत स्थापना एवं पूर्णाहुति समारोह।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। आजाद चौक स्थित बोरायडा मोहल्ले में दाधीच परिवार की पैतृक भूमि पर 8 मार्च से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्रीमद्भागवत महापुराण के मूल संस्कृत पाठ का शुभारंभ किया गया है।

यह धार्मिक आयोजन 8 मार्च से 14 मार्च तक विधि- विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर विद्वान आचार्य पं. आशीष दाधीच (चूरू वाले) द्वारा प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक श्रीमद्भागवत का मूल संस्कृत पाठ किया जा रहा है। कथा स्थल पर भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ उपस्थित होकर भगवान की कथा का श्रवण कर रहे हैं।

आयोजनकर्ता प्रभु नारायण दाधीच ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन उनके पूर्वजों की पावन पैतृक भूमि पर आयोजित किया जा रहा है। 14 मार्च 2026 को कथा के समापन अवसर पर यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के साथ शिव पंचायत की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी।यह आयोजन परमपिता परमेश्वर तथा परिवार के पूर्वज स्वर्गीय जय नारायण बोरायडा,स्व. श्रीमती गौरा देवी और स्व. श्रीमती ग्यारसी देवी, पत्नी स्व. सीताराम जी दाधीच की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बोरायडा परिवार के प्रभु नारायण दाधीच, श्रीमती गीता देवी, आशीष कुमार, रागिनी, पोत्री निर्विका, पोत्र आशविक सहित नरेना एवं फुलेरा के समस्त बोरायडा परिवारजन सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।समापन दिवस 14 मार्च को यज्ञ-हवन, महाआरती और पूर्णाहुति के पश्चात क्षेत्र में अमन, शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।

Author: Aapno City News




