[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट की ओर से 8 मार्च को बंदे बालाजी के आयोजित।

SHARE:


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, नारी सशक्तिकरण व दलित वर्ग उत्थान संगोष्ठी का आयोजन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) निकटवर्ती प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बंदे के बालाजी स्थित  कुमावत धर्मशाला में अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट की ओर से 8 मार्च  रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं दलित वर्ग उत्थान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।

अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं दलित वर्ग उत्थान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बंदे बालाजी स्थित कुमावत धर्मशाला प्रातः 11:00 से रखा गया है जिसमें आसपास के क्षेत्र की करीब एक हजार से अधिक महिलाओं के आगमन पर एक संगोष्ठी का आयोजन कर महिला सशक्ति करण एवं दलित वर्ग के उत्थान के लिए चर्चा की जाएगी तथा महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा

इस अवसर पर संगठन की सुरक्षा श्रीमती प्रीति शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रजनी कुमावत सहित कई प्रबुद्ध महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे संगोष्ठी के पश्चात सामूहिक भोज का भी संगठन की ओर से आयोजन रखा गया है। गौर तलब है कि अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संस्था ट्रस्ट  पूर्व व वर्तमान में भी महिलाओं, दलित वर्ग के उत्थान में जुटे हुए हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now