[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री खाटू श्याम की 22 वीं भव्य रथ पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना।

SHARE:


भक्तों के हाथों में निशान, जुबान पर बाबा श्याम का नाम।
धर्म के प्रति समाज को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक: शिवजी राम कुमावत
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के श्रीराम नगर स्थित कुमावत समाज श्री बालाजी बगीची से गुरुवार को श्री श्याम पदयात्री जन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री खाटू श्यामजी की 22वीं भव्य रथ पदयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गाजे-बाजे के बीच रवाना हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री शिवजी राम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व पदयात्रियों ने श्री बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। रथ पर सजी भव्य झांकी की पंडित नर नारायण द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई तथा सामूहिक रूप से बाबा श्याम की आरती उतारी गई। मुख्य अतिथि शिवजी राम कुमावत के सानिध्य में ध्वज पूजन कर ध्वज प्रमुख को निशान सौंपे गए।पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु—नर, नारी, युवा और युवतियां—रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में शामिल हुए, जिससे यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक और भक्तिमय बन गया।

बाबा श्याम के जयकारों से पूरा कस्बा श्याम मय हो उठा।पदयात्रा रवाना होने से पूर्व मुख्य अतिथि शिवजी राम कुमावत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को  कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। इससे समाज में धार्मिक आस्था मजबूत होती है, सामाजिक संगठन सुदृढ़ होता है और जहां-जहां से यात्रा गुजरती है वहां के लोगों में भी धर्म के प्रति जागरूकता आती है।पदयात्रा कस्बे के सियाराम बाबा की बगीची,वीर हनुमान मंदिर और श्री सिद्ध गणेश मंदिर होते हुए मुख्य बाजारों से होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह श्याम भक्तों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया।

यात्रा का पहला पड़ाव जोबनेर स्थित सोनी धर्मशाला में रहेगा। दूसरे दिन शुक्रवार को पदयात्री रेनवाल की पारीक धर्मशाला में विश्राम करेंगे। शनिवार को श्रद्धालु खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा के दरबार में शीश नवाएंगे। वहां रात्रि विश्राम के पश्चात रविवार को पदयात्री पुनः फुलेरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने बाबा श्याम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now