
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्थित रेलवे आरक्षण कार्यालय होली पर्व पर मंगलवार 03 मार्च 2026 को एक पारी में ही खुलेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती पूजा मित्तल के अनुसार जयपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्थित रेलवे आरक्षण कार्यालय होली पर्व पर मंगलवार 03 मार्च 2026 को एक पारी प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक खुलेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए यह सूचना अग्रिम रूप से प्रचारित की जा रही है। रेल आरक्षण से संबंधित कार्य के लिए स्टेशनों पर जाने वाले यात्रीगण उक्त समय का ध्यान रखें। यह व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए रहेगी। आरक्षण चार्ट एवं करंट बुकिंग का कार्य सामान्य कार्य दिवसों की तरह यथावत रहेंगे।

Author: Aapno City News




