
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फाल्गुन मास और बसंत ऋतु को उल्लास,उमंग, भक्ति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह माह श्याम धणी दातार को रिझाने का पावन समय भी माना जाता है। इसी पावन अवसर पर कस्बे के श्रीराम नगर स्थित कुमावत समाज बालाजी बगीची में 1 मार्च 2026 रविवार दोपहर 11:15 बजे श्रद्धालु भक्तों एवं महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण एवं श्याम बाबा का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार विशेष कलाकारों द्वारा श्याम बाबा की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी। तथा विशेष पूजा अर्चना के साथ स्थानीय महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आगाज होगा।

जिसमें जाने माने गायक कलाकारों द्वारा मनमोहक श्याम भजनों और फाग गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां पेश करेंगे। फागोत्सव को लेकर स्थानीय महिलाओं में उत्साह और उमंग के साथ फागोत्सव की तैयारी में जुटी हुई हैं।

Author: Aapno City News




