
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया, जिला जयपुर के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के अवकाशागार में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली इस साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु गुरुवार को बीमा / इंश्योरेंस कंपनीयों के अधिकारों के साथ विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सांभर लेक न्याय क्षेत्र में विचाराधीन/ लम्बित राजीनामा योग्य मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण से संबंधित प्रकरणों में राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु

पूर्ण प्रयास कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण से संबंधित बीमा / इंश्योरेंस कंपनीयों के अधिकारिगण उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




