[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक।

SHARE:


फूलरा(दामोदर कुमावत),,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया, जिला जयपुर के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के अवकाशागार में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली इस साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बुधवार को बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, पी.एच.ई.डी. विभाग, जे.वी.वी.एन.एल. विभाग, नगर पालिका मण्डल, बैंक व वित्तीय संस्थानों के अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु पूर्ण प्रयास कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़, लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग फुलेरा से रामावतार यादव, पी.एच.ई.डी. फुलेरा से सौरभ शर्मा, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सांभर लेक से ओमप्रकाश कुमावत, नगर पालिका मण्डल सांभर लेक से दिनेश कावंत, फुलेरा से कृष्ण कुमार यादव, राकेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच फुलेरा से राजेंद्र पोरवाल, ब्रांच भादवा से अर्जुन लाल वर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच काचरोदा से प्रेम कुमार ओला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच सांभर लेक से कैलाश यादव, नरेंद्र कुमार ब्रांच फुलेरा से महेन्द्र कुमावत, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच सांभर लेक से अभिषेक गुप्ता बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच फुलेरा से जितेंद्र तंवर, बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच काचरोदा से खेतराम वर्मा, राजस्थान ग्रामीण बैंक ब्रांच फुलेरा से एन.के. माकन, यूको बैंक नरेना से अशोक कुमार सैनी ब्रांच फुलेरा से क्षितिज जैन  आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now