

मेड़ता सिटी 🖊 तेजाराम लाडणवा
जन सेवा समिति द्वारा पादु कला के समीप बस्सी की ढाणी स्थित श्याम बाबा मंदिर परिसर में आयोजित 26 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पीने के शुद्ध, ताज़ा एवं शीतल पानी की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
समिति अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने बताया कि महोत्सव परिसर में समिति की ओर से दो अलग-अलग स्थानों पर जल सेवा केंद्र (प्याऊ) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर विशेष रूप से तांबे के छोटे पात्र (लोटे) के माध्यम से श्रद्धालुओं को पानी पिलाया जाएगा। समिति का शत-प्रतिशत प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं पर्याप्त जल सुविधा उपलब्ध हो सके।
महोत्सव के दूसरे दिन 27 फरवरी को श्याम मित्र मंडल विकास समिति, पादु के सानिध्य में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भजन संध्या में मनीष मुंडवा के मंच संचालन में चित्तौड़गढ़ के सुप्रसिद्ध गायक गोकुल शर्मा द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
समिति के सचिव नंदू श्री मंत्री ने जानकारी दी कि बिना साधन वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं अन्य असहाय श्रद्धालुओं के लिए पादु कला बस स्टेशन से श्याम बाबा मंदिर तक पहुँचने हेतु चारपहिया वाहन की निःशुल्क विशेष सुविधा भी समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
वहीं समिति व्यवस्थापक एम. टेलर ने बताया कि मेड़ता एवं आसपास के समस्त क्षेत्रों में आयोजित किसी भी धार्मिक, सार्वजनिक अथवा सामाजिक समारोह में सम्पूर्ण जन सेवा समिति की ओर से जल सेवा सदैव उपलब्ध कराई जाती


Author: aapnocitynews@gmai.com




