
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सेठ हरीकिशन सोमानी आदर्श विद्या मंदिर सांभर लेक में बुधवार को “आ जाओ खाटू वाले” भजन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण पारीक ,राजेंद्र पारीक, सत्यनारायण पारीक, विजय प्रजापत तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत तथा परिजनों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस भजन को विद्यालय के पूर्व छात्र कृष्ण पारीक द्वारा निर्मित किया गया है इसे चंचल वीर तथा नंदिनी राव ने सहायक गायक की भूमिका अदा की है भैया कृष्ण पारीक द्वारा वर्तमान में सांभर व फुलेरा में अनंत संगीत केंद्र संचालित किया जा रहा है जिसमें कई छात्र-छात्राएं शास्त्रीय संगीत गायन की शिक्षा ले रही है

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व अभिनंदन गीत की प्रस्तुतियां दी गई विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं , शिक्षकगण तथा गणमान्य अभिभावकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया

Author: Aapno City News




