[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

घरेलू हिंसा,मानसिक स्वास्थ्य, बालश्रम जैसे दुष्प्रभावों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीशक्र.सं. 1 ) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल द्वारा मनु पब्लिक स्कूल, सांभर लेक में प्रारम्भिक गर्भावस्था और मातृ स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा और जबरन श्रम, बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर विधिक जानकारी दी

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए प्रत्येक विधार्थी को अपने घर के आस-पास पौधे लगाने चाहिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल द्वारा प्रारम्भिक गर्भावस्था और मातृ स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक स्वास्थ्य व मानव वन्य जीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच संबंधित योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए मुस्कान राजस्थान री, मुस्कान आयुष्मान री,

मातृ वंदना योजना, मां वाउचर योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु दर को घटाने के लिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित व महिलाओं की सामान्य व गम्भीर बीमारियों के लिए समय समय पर मेडिकल कैम्प आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।विधालय संस्था प्रधान अरविन्द मेहरड़ा ने मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक रोगियों को ट्रीटमेंट तक पहुंचाया ही नहीं जाता इसलिए वो ठीक भी नहीं हो पाते, मानसिक रोगियों को डाक्टर द्वारा बताए गए तरीके से दवाई दी ही नहीं जाती, गलत तरीके से दवाईयां खाने से मानसिक रोगियों को दवाईयां खाने की आदत सी पड़ जाती है या उन्हें दवाईयां छुड़ाना मुश्किल हो जाता है, मानसिक रोग आनुवंशिक नहीं होता आदि से संबंधित जानकारी दी गई। विधालय सचिव रेणु सुनिया ने इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हैल्प लाईन 15100, साइबर हैल्प लाईन 1930 एवं गरिमा हैल्प लाईन 1090 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधालय स्टाफ फायजा खान, निकिता सैनी, पायल सैनी, निहा पालीवाल, महक सैनी, रिंकू प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now