
रूण फखरूदीन खोखर
रूण- अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खंड मुंडवा की ओर से गांव रूण में सोमवार को जीएसएस पर शिविर का आयोजन रखा गया। शिविर प्रभारी सहायक अभियंता गणपतराम सारण ने बताया कि गांव रूण में सोमवार को बकाया वसूली के तहत लगभग सात लाख रुपए उपभोक्ताओं ने जमा करवाए,

इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौहान ने बताया कि घरेलू या अघरेलू जो भी बकायादार हैं वो नजदीकी जीएसएस, ई मित्र या ऑनलाइन सें बकाया राशि जमा कराने को प्राथमिकता दें अन्यथा इसी सप्ताह से घरेलू व अघरेलू कनेक्शन काटने और ट्रांसफार्मर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस मौके पर इन्होंने बताया कि
132 जीएसएस रूण में नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो गई हैं जो अगले आदेश तक चलेगी, इस प्रक्रिया के दौरान गांव रूण फर्स्ट ,रूण सेकंड, असावरी धवा,

भदौरा ,हिलोड़ी ,गवालू , इंदौकली के 33/11 केवी जीएसएस से बिजली सप्लाई तीन ब्लॉक में होगी नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद सप्लाई सुचारू रूप से वापस शुरू हो जाएगी।
फोटो कैप्शन- गांव रूण में बकाया राशि जमा कराते उपभोक्ता

Author: Aapno City News




