[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री सिद्ध गणेश मंदिर पर हुआ फागोत्सव। रंग-बिरंगे फूलों से विभिन्न धुनों  पर महिलाओं ने किया नृत्य।

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत) कस्बे कि न्यू कॉलोनी स्थित सिद्ध श्री गणेश मंदिर समिति एवं महिला मंडल की ओर से फागोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर श्री गणेश मंदिर समिति के सहयोग से मंदिर को फूलों से सजाया गया।

पंडित जितेंद्र शर्मा के द्वारा विधि विधान पूर्वक एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर में महिला मंडल की गीता देवी के सानिध्य में बड़े धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ सिद्ध श्री गणेश मंदिर में गुलाल हबीब के साथ फूलों से फाग उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर गायक कलाकारों द्वारा विभिन्न भजनों की मनमोहक धुनों  पर उपस्थित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया इस अवसर पर समाजसेवी धनराज शर्मा ने  फागोत्सव में पुष्प वर्षा करते हुए दुपट्टे भेंट कर उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया।

जबकि महिलाओं ने मंदिर में स्थित सभी देवी देवताओं की मूर्तियां को रिझाते,गुलाल और पुष्प अर्पित करते हुए फागुन के गीत और भजनों के साथ फाग उत्सव मनाया। फागोत्सव पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह राठौड़, अशोक साबू, यादराम जांगिड़, पंडित महेश जोशी,श्रीमती गीता देवी,उर्मिलाशर्मा,संतोष घोडेला, शांति देवी,रेणू शर्मा, पूजा भाटी पूनम कुमावत,सुमन कुमावत , सुमन शर्मा,गुड्डी शर्मा, बीना शर्मा,कमला सैनी, अंशु शर्मा, विमल कुमावत, बीना जांगिड़, सोनिया, गीता माली, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ो महिलाएं  उपस्थिति रही

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now