[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

132 जीएसएस रूण में एक और नया ट्रांसफार्मर पंहुचा

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

सप्लाई की गुणवत्ता में होगा सुधार-एसके बंसल

आज से ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू

पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण स्थित 132 केवी ग्रिड जीएसएस पर डिस्कॉम के प्रयासों से राज्य सरकार ने 6 अगस्त 2025 को बड़ा ट्रांसफार्मर भेजा था, अब डिस्कॉम के प्रयासों से ही एक और ट्रांसफार्मर रविवार को इस जीएसएस में पहुंच गया है। अगस्त में लगाए गए नये ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई भी शुरू कर दी गई थी, अब इसी नए ट्रांसफार्मर से भी इसी सप्ताह में सप्लाई शुरू होने से किसानों को फायदा मिलेगा ।

सहायक अभियंता कमलेश वर्मा मेड़ता और अजयकुमार मीणा गोटन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जीएसएस पर 25 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए थे लेकिन बढ़ते लोड को देखते हुए विद्युत विभाग की मांग पर राज्य सरकार ने 6 अगस्त 2025 को 31.50 एमवीए उच्च क्षमता का एक ट्रांसफार्मर यहां पर भेजा और एक पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर यहां पर 31.50 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। टेक्नीशियन सुरेंद्र कंकड़ावा ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर भी इस जीएसएस पर रविवार को पहुंच गया है।



*इनका कहना है*
अब दो ट्रांसफार्मर लगने से रूण से जुड़े हुए सभी 33/11केवी जीएसएस सें सीजन में अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी और सरकार के निर्देशानुसार बिजली बढ़ाने पर वोल्टेज में कमी नहीं रहेगी, अब यहां पर दो नए ट्रांसफार्मर लगने से इस जीएसएस की कुल स्थापित क्षमता 81.50 एमवीए हो गई है, इन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि दो बड़े ट्रांसफार्मर लगने से किसानों और डिस्कॉम को फायदा होगा।
एस.के.बंसल
400 केवी अधीक्षण अभियंता

*आज से नया ट्रांसफार्मर लगाने की होगी प्रक्रिया शुरू*

132 जीएसएस के निर्देशानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू होगी जो अगले आदेश तक चलेगी, मुंडवा डिस्कॉम के सहायक अभियंता गणपतराम सारण और कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौहान ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान गांव रूण फर्स्ट ,रूण सेकंड, असावरी धवा,भदौरा ,हिलोड़ी,गवालू , इंदौकली के 33/11 केवी जीएसएस से बिजली सप्लाई तीन ब्लॉक में होगी।

फोटो कैप्शन -गांव रूण में पहुंचा नया ट्रांसफार्मर

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now