
आस्था का महाकुंभ: 108 श्री सुखराम जी महाराज के 259वें निर्वाण महोत्सव पर 21 फरवरी को निकलेगी

🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी में परम पूज्य 108 श्री सुखराम जी महाराज के 259वें निर्वाण महोत्सव को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बन चुका है। इस पावन अवसर पर 21 फरवरी को चारभुजा चौक स्थित रामसभा भवन से रामधाम देवल तक साधु-संतों की पावन उपस्थिति में भव्य और ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी।
निर्वाण महोत्सव को गरिमामय और अनुशासित स्वरूप देने के लिए संत रमनराम जी महाराज की अध्यक्षता में शहर के प्रबुद्धजन, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्ग, स्वागत-सम्मान, पुष्प वर्षा, महिला सहभागिता एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत मंथन हुआ तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
निर्णय लिया गया कि चारभुजा चौक पर चारभुजा व्यापार मंडल द्वारा संतों एवं कलश यात्रियों का भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा की जाएगी। महिलाओं को गले में दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करने की व्यवस्था कैलाश बिंदल परिवार द्वारा की जाएगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धा अर्पित की जाएगी।
बैठक में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर दाधीच, वीएचपी के जिलाध्यक्ष नवरत्न पंवार, एडवोकेट बाबूलाल गोरा, मीरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, मीरा तैराकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार दहिया, जांगिड़ समाज के पदाधिकारी शिव प्रकाश जांगिड़, संघ कार्यकर्ता ओमप्रकाश सोनी, मेड़ता प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदू श्रीमंत्री, मेड़ता प्रेस परिषद के सचिव तेजराम लाडणवा,महेश गारमेंट के प्रोपराइटर महेश प्रजापति, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित शहर के अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संत रमनराम जी महाराज ने कहा कि 108 श्री सुखराम जी महाराज का निर्वाण महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत परंपरा की गौरवगाथा और समाज को एक सूत्र में पिरोने का पावन अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
21 फरवरी को निकलने वाली यह भव्य कलश यात्रा मेड़ता शहर में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी।








108सुखरामजीमहाराज
259वांनिर्वाणमहोत्सव
भव्यकलशयात्रा
रामसभा_भवन
रामधाम_देवल
मेड़ता_सिटी
संत_परंपरा
आस्थाकामहापर्व
साधुसंत_आगमन
धार्मिक_एकता
शहरकागौरव
भक्तिकामहाकुंभ
Author: aapnocitynews@gmai.com



