[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जीआरपी फुलेरा का सराहनीय कदम।

SHARE:


स्टाफ ने मिलकर भरा मायरा, पेश की मानवता की मिसाल
पुलिसिंग की प्रेरक तस्वीर आई सामने
फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
जहां एक ओर पुलिस को आमतौर पर सख्ती और कानून व्यवस्था से जोड़ा जाता है, वहीं राजकीय रेलवे पुलिस फुलेरा ने मानवता और अपनत्व की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। फुलेरा जीआरपी थाने के स्टाफ ने थाने की मैस में भोजन बनाने वाले कर्मचारी जगदीश प्रसाद शर्मा की पुत्री तनु शर्मा के विवाह अवसर पर सामूहिक रूप से मायरा भरकर सामाजिक सरोकार और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा परिचय दिया।

स्टाफ सदस्यों ने आपसी सहयोग से 41,000 रुपये नकद राशि एकत्रित कर भेंट की, साथ ही पूरे परिवार के लिए वस्त्र प्रदान किए। यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं था, बल्कि यह एक परिवार की तरह साथ खड़े रहने का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक दृश्य भी देखने को मिले। परिजनों की आंखें नम थीं और शब्दों में आभार।नवविवाहिता को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।


इस संबंध में थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पूरे स्टाफ ने मिलकर यह मायरा भरा। इसमें अशोक चौधरी, रामलाल, छोटूराम, सरोजगोरा, सुनील बिश्नोई, महेश कुमार, रामनिवास, मुकेश कुमार, नंदू चौधरी, हरिनारायण, सतवीर, भंवर विक्रम, इंद्राज सिंह, ओमप्रकाश, सौदान मल, लक्ष्मी नारायण, तेजपाल, विद्याधर, देवकीनंदन, रामजीलाल, हवा सिंह, कृष्ण, ओंकार राम, निंबाराम, भजनाराम, हीरालाल और सोहनराम सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी उतनी ही गंभीरता से निभाती है।
जीआरपी थाना फुलेरा का यह कदम समाज में सकारात्मक संदेश देता है कि पुलिस और आमजन के बीच संवेदनशील संबंध ही एक सशक्त और संवेदनशील समाज की नींव हैं।
वाकई, यह पहल बताती है कि वर्दी के पीछे भी एक धड़कता हुआ दिल होता है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now