[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता के विकास अजमेरा बने नागौर जिला सह सचिव

SHARE:

संगठन में सक्रिय चेहरा, फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

ब्रांड एंबेसडर से कांग्रेस संगठन तक मजबूत पहचान

युवा नेतृत्व को मिला प्रदेश स्तर का विश्वास

मेडतासिटी तेजाराम लाडणवा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार मेड़ता सिटी निवासी विकास अजमेरा को नागौर जिला कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) में जिला सह सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
विकास अजमेरा इससे पूर्व मेड़ता नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साथ ही वे कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। पार्टी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और खेल आयोजनों में उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
जिलाध्यक्ष तबरेज खान ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में विकास अजमेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति से खेल प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद मेड़ता सहित पूरे नागौर जिले में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।
संगठन में निरंतर सक्रियता और जनसंपर्क की मजबूत पकड़ के चलते विकास अजमेरा को यह जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now