[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मीरा नगरी में स्वाद का शुभारंभ : संतों के सान्निध्य में “श्रीजा” का लोकार्पण

SHARE:


मेड़ता सिटी तेजाराम लाडणवा
भक्ति और संस्कृति की धरा मीरा नगरी में नवस्थापित भोजनालय “श्रीजा” का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। रामधाम देवल के उत्तराधिकारी रामनिवास जी शास्त्री तथा किन्नर समाज की गादीपति राजकुमारी बाई जी के करकमलों से फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में आशीर्वाद और मंगलकामनाओं के बीच नई शुरुआत का साक्षी बना पूरा शहर।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक शशांक उर्फ सच्ची टाक, शरद टाक, पुखराज टाक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा सरिता टॉक संत भोलाराम जी महाराज तथा किन्नर ताराबाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर के भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह को संबोधित करते हुए किन्नर समाज की गादीपति राजकुमारी बाई ने कहा कि यहां पर सदैव शुद्धता और उत्तम स्तर के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि परिवार सहित पधारकर इस नए प्रतिष्ठान के स्वाद का आनंद लें और युवाओं के इस प्रयास को आशीर्वाद दें।
कार्यक्रम के दौरान टाक परिवार की ओर से अतिथियों का साफा और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। मीरा नगरी में यह नया उपक्रम स्वाद के साथ-साथ सेवा और संस्कार की भावना को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now