[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

धार्मिक स्थल श्री वंदे बालाजी पर कुमावत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित।

SHARE:


अथाह समाज की उपस्थिति में 22 वें सम्मेलन में 22 जोड़े बंधे परिणय बंधन में।

फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के समीप आस्था के पावन धाम श्री भंदे बालाजी धरा पर स्थित नवनिर्मित कुमावत भवन में 19 फरवरी, गुरुवार (फुलेरा दौज) को कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति द्वारा 22वां सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।


सम्मेलन में कुमावत समाज के 22 जोड़े भगवान बजरंग बली के आशीर्वाद एवं दूर-दराज से पधारे विशाल समाज की साक्षी में परिणय सूत्र में बंधे। पूरा परिसर बैंड-बाजों की मधुर धुनों,पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास से गूंज उठा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच एवं भामाशाह सीताराम बड़ीवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पन्नालाल सरस्वा ने की।
अपने संबोधन में निर्मल कुमावत ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में अमीर-गरीब का भेद मिटाकर सभी को एक जाजम पर लाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने दहेज, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने और फिजूलखर्ची रोकने के इस प्रयास को सराहनीय बताया। साथ ही बेटा-बेटी को समान शिक्षा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में रामगढ़ के श्रीराम कुमावत एवं वंदना कुमावत द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहे। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व कुमावत धर्मशाला से सभी 22 जोड़ों की सामूहिक निकासी निकाली गई, जो भगवान बजरंग बली के दर्शन कर विवाह स्थल पहुंचे। बैंड-बाजों की विभिन्न धुनों के साथ यह निकासी एक विहंगम दृश्य के रूप में देखी गई। विवाह संपन्न होने के पश्चात विशाल सामूहिक भोज का आयोजन किया गया,

जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। भामाशाह एवं मुख्य अतिथि सीताराम बडीवाल द्वारा भोजन व्यवस्था की गई।समिति अध्यक्ष पन्नालाल सरस्वा ने सम्मेलन की सफलता पर समाज के सभी सहयोगियों—युवा, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति—का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर भींवाराम कुमावत, प्रमुख कथावाचक चन्द्रप्रकाश शास्त्री, तेजूलाल ईयाणा, भंवरलाल मामोडिया, प्रभुदयाल पीपलोदा, गजानन्द नागा, राधामोहन कारगवाल, हरीश बड़ीवाल,एंड.महेंद्र कुमावत, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now