

मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत अपने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 15 फरवरी को मेड़ता पहुंचेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भट्ठा चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुमावत का यह दौरा एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत होगा। वे प्रातः 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर बीसलपुर फाटा, पीपाड़ और बोरुंदा होते हुए लगभग 10:30 बजे मेड़ता सिटी पहुंचेंगे, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
इसके बाद वे डेगाना होते हुए दोपहर 12 बजे कुचामन सिटी पहुंचकर न्यू मॉडर्न एज्यूकेशन ग्रुप द्वारा आयोजित “उमंग-2026” वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। वहीं आदर्श महाविद्यालय में आयोजित श्रमिक संवाद सम्मेलन में भी सहभागिता करेंगे।
दोपहर बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे नींदड़ मोड़ हरमाड़ा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता स्टेपी चौहान के परिवार द्वारा शिव परिवार एवं बाबा रामदेवजी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे। इसके पश्चात सरपंच की ढाणी, निमेड़ा में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेकर रात्रि विश्राम जयपुर में करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के मेड़ता मंडल महामंत्री राम प्रकाश गट्टानी एवं तुलसीराम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




