[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

आरएलपी कार्यकर्ता सम्मेलन 15 फरवरी को, मीरा मैरिज गार्डन 1:00 बजे से होगा आयोजित।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा 15 फरवरी 2026 को कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों एवं ढाणियों में कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए दोपहर 01:00 बजे फुलेरा स्थित मीरा मैरिज गार्डन, जोबनेर रोड पर मुख्य सम्मेलन आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:15 बजे श्री वीर तेजाजी चौक (खण्डेल) से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

इसके बाद कंवरासा (ग्राम पंचायत खण्डेल),काजीपुरा,भुरोदियों की ढाणी (काजीपुरा), सिनोदिया, श्यामपुरा, प्रतापपुरा, खतवाडी, भाटीपुरा, श्योसिंहपुरा, जैतपुरा, नरैना, सामलपुरा, नौरंगपुरा स्टैंड, सिवानियां मोड़ तथा ईटावा मोड़ (फुलेरा) पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप चौधरी (पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राजस्थान), छूटनजी यादव (जिला प्रभारी), शंकर नारनौलिया (प्रदेश कार्यालय प्रभारी) एवं प्रभातीलाल (पूर्व आरएस व अजमेर संभाग प्रभारी) की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की जानकारी मानाराम ठोलिया आरएलपी प्रभारी द्वारा दी गई। उन्होंने  बताया कि अंतिम सभा फुलेरा विधानसभा के ग्राम पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now