
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के निकट सामलपुरा गांव में गुरुवार को धीया परिवार में दो बेटियों का विवाह बिना किसी दहेज व मात्र एक रुपये के नेग से शादी सम्पन्न हुई।सामलपुरा के बंशीलाल धीया की पुत्रियों एवं हजारी लाल धीया की भतीजियों शोभा का सांभर निवासी स्व.मोहन लाल भाटी तथा त्रिलोक चन्द भाटी के भतीजे नरेन्द्र के साथ और ममता का सांभर निवासी बंशीलाल चौहान के पुत्र शंकर लाल के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

इस शादी की खास बात ये रही कि दोनों ही दुल्हे पक्ष द्वारा दहेज का सामान एवं किसी भी प्रकार की नकद राशि नहीं लेने का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष के सामने रखा जिसमें फुलेरा निवासी चिरंजी लाल बोराना का योगदान रहा। दोनों दुल्हन पक्ष से दहेज का सामान एवं नेग में किसी भी प्रकार की नकद रकम नहीं लेने का ठोस कदम उठाया जिसके फलस्वरूप दुल्हन पक्ष ने अपनी सहमति जताई और दहेज मुक्त विवाह का निर्णय लिया जिसे देख विवाह में उपस्थित लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस दहेज मुक्त विवाह के आयोजन की दुल्हे पक्ष के त्रिलोक चन्द भाटी, बंशीलाल चौहान एवं दुल्हन पक्ष के हजारी लाल धीया, बंशीलाल धीया की सभी आगन्तुकों ने प्रशंसा करते हुए सामलपुरा एवं फुलेरा के आसपास के क्षेत्र में ये शादी एक चर्चा का विषय बन गई। सभी आयोजकों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की ओर समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला महासचिव राजकुमार वर्मा तथा समाज के गणमान्य नागरिक चिरंजी लाल बोराना, प्रेम चन्द वर्मा, सुरेश काजीपुरा, बंशीलाल मलीण्डा, गोपाल ढेनवाल, अमर चन्द बागड़ी, प्रभु दयाल कल्लड़ाला, पन्ना लाल पवार, पुखराज वर्मा, दीपक वर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप बिड़ला, मुकेश खोवाल, सूर्य प्रकाश वर्मा, हनुमान सहाय तुन्दवाल, सीतारामकिरोड़ीवाल, शंकर लाल किरोड़ीवाल, रामप्रकाश किरोड़ीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Author: Aapno City News





