[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

साइबर अपराधियों पर फुलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5.53 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
पुलिस थाना फुलेरा ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ 53 लाख 47 हजार 146 रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई
)फुलेरा शाखा में “सांवरिया फैशन हब” के नाम से एक चालू खाता खुलवाकर देशभर में साइबर फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दिया।

जयपुर जिला अस्पताल ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आईपीएस राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जिले में साइबर अपराध पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, वृत्ताधिकारी अनुपम मिश्रा और थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने
जांच के दौरान समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट अभियान के तहत खातों की पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि उक्त खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में नौ शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है।


पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी फर्म के नाम से बैंक खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले में जितेन्द्र सिंह, कमल चौधरी, दिनेश सिंह और लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल आनंद कुमार तथा कांस्टेबल हंसराज, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार और विश्वेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now