[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हर बुधवार हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, 2डी इको की सुविधा भीआयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार

SHARE:


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)

शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के मरीजों के लिए राहत की खबर है। पुराने आरटीओ कार्यालय के पीछे स्थित राम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में अब प्रत्येक बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ की नियमित ओपीडी संचालित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर 11:30 बजे से 2:00 बजे तक हृदय रोग संबंधी परामर्श एवं जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित इकोकार्डियोग्राफी (2D Echo) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे हृदय रोगों की सटीक जांच स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी। इससे मरीजों को अजमेर या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी।
विशेषज्ञ सेवाएं देंगे
इस ओपीडी में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चौहान सेवाएं देंगे। उन्होंने एमडी (मेडिसिन) की उपाधि SMS हॉस्पिटल से तथा डीएम (कार्डियोलॉजी) की डिग्री AIIMS से प्राप्त की है। वर्तमान में वे JLN मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
आयुष्मान योजना का लाभ
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ हृदय रोग सेवाओं की उपलब्धता से क्षेत्र के नागरिकों को समय पर परामर्श एवं उपचार मिल सकेगा, जो गंभीर रोगों की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगा।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now