[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेणीगेट स्थित रामधाम श्री देवल में रामस्नेही संप्रदाय का भव्य वार्षिक सत्संग समारोह  21 फरवरी सेरेण पीठ की शाखा मेड़ता देवल में निर्वाण महोत्सव, भागवत कथा और शोभायात्रा का आयोजन

SHARE:


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)

मीरा नगरी मेड़ता सिटी के रेणीगेट स्थित रामधाम श्री देवल, जो रामस्नेही संप्रदाय की रेण पीठ की प्रमुख शाखा है, में 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आठ दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रमन मुनि महाराज ने बताया कि यह आध्यात्मिक आयोजन फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी से द्वादशी (संवत 2082) तक चलेगा। समारोह महन्त 108 रामकिशोर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा।
रामस्नेही संप्रदाय की संत परंपरा और भक्ति-मार्ग की जीवंत धारा को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर परमकृपापात्र शिष्य 108 सुखराम महाराज का 259वां निर्वाण महोत्सव भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। रामधाम रेण के आचार्य 1008 सज्जनराम महाराज का सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
समारोह के दौरान संत रामनिवास शास्त्री (उत्तराधिकारी, मेड़ता देवल) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न सम्प्रदायों के संत-महंत, त्यागी-तपस्वी और महापुरुषों का आगमन होगा। सत्संग, भजन-कीर्तन और संतवाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय बनेगा।
आयोजकों ने बताया कि रामस्नेही परंपरा में सत्संग को आत्मिक शांति और जीवन मार्गदर्शन का सर्वोत्तम माध्यम माना गया है। इसी भावना के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह समारोह क्षेत्र के प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों में गिना जाता है।
28 फरवरी को भव्य शोभायात्रा, पाटोत्सव और समापन आरती के साथ समारोह का समापन होगा।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर संत दर्शन और सत्संग का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now