
रूण फखरूदीन खोखर
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
रूण- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा संचालित कक्षा 10 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा से शुरुआत हुई। रूण केंद्राधीक्षक प्रधानाचार्य गणपतराम मेघवाल ने बताया राजकिय विद्यालय के साथ साथ निजी विद्यालयों के 159 विधार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी,

वही पहला प्रश्न पत्र सरल होने पर परीक्षार्थियों में खुशी देखी गई, प्राचार्य रामजीवन गोलिया ने बताया इस रूण केंद्र पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूण, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रूण,राजस्थली शिक्षण संस्थान रूण और सरस्वती बाल मंदिर सहित पांच विधालय शामिल थे। इस दौरान अतिरिक्त केंद्राधीक्षक निर्मला मुडेल और परीक्षा प्रभारी राजूराम लामरोड़ उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




