[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गोहितार्थ शिव पुराण कथा सैनणी में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर

मेहनत और पसीने की कमाई ही सर्वोत्तम-काजू महाराज

रूण-निकटवर्ती गांव सैनणी स्थित आदेश्वर महादेव मंदिर में गोहितार्थ चल रही शिव पुराण कथा में कथा वाचक पंडित रामकिशोर दाधीच उर्फ काजू महाराज रूण ने अपने प्रवचनों में चौथे दिन गुरुवार को कहा कि गैर तरीकों से कमाया धन ज्यादा दिन नहीं टिकता है, खून पसीने और मेहनत की कमाई सर्वोत्तम होती है और यही कमाई काम आती है,

इसीलिए हमें अपने खून पसीने की कमाई में से कुछ हिस्सा गौ सेवा सहित धार्मिक कार्यों में देना चाहिए ताकि हमारी पूंजी सुरक्षित रहे, इन्होंने आगे बताया कि मेहनत का फल यकीनन मीठा होता है इन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि मेहनत का फल का असर आयुर्वेद औषधि की भांति होता है जो धीरे-धीरे असर करती है जबकि गैर तरीके से कमाया धन अंग्रेजी दवाई की तरह होता है

जो तुरंत असर तो करती है मगर शरीर को कमजोर कर देती है, इसी प्रकार इन्होंने भजनों के माध्यम से समझाते हुए कहा कि मनुष्य को कड़वी वाणी से बचते हुए मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए तथा क्रोध को त्याग देना चाहिए इसी प्रकार इन्होंने सती का जन्म, राजा दक्ष और शंकर भगवान की शादी और वीरभद्र की कथा तथा भगवान द्वारा दिया श्राप और मिलन की कथा को विस्तार से बताया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य नाथूराम खुड़खुड़ीया, मदनराम, सोहनराम, हरीराम सहित काफी ग्रामीण श्रद्धालुओं की आवभगत करते नजर आ रहे हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now