
14 विभाग के 45 अधिकारी व कर्मचारीयों को किया सम्मानित
फुलेरा(दामोदर कुमावत)उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह गुरुवार12 फरवरी 2026 को “अरावली क्लब” गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में मनाया गया। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

श्रीमती पूजा मित्तल-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार समारोह में जयपुर मंडल पर कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं हेतु मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन द्वारा प्रशासित पत्र प्रदान किए गए साथ ही समारोह में रेल सप्ताह के दौरान महाप्रबंधक स्तर पर दक्षता शील्ड प्राप्त करने वाले अधिकारियों व 10 विभाग के 12 कर्मचारी सहित कुल 13 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन नें समारोह के दौरान उपस्थित रेलकर्मियों व उनके परिजनों को संबोधित करते हुए जयपुर मंडल की प्रगति हेतु सभी अधिकारियों के कर्मचारियों को श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। साथ ही बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सत्येंद्र यादव नें सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

जयपुर मंडल के निम्न कर्मचारि/अधिकारी को किया गया सम्मानित चिकित्सा विभाग सुभाष गुर्जर,लेखा विभाग अविनाश कुमार बेरवा,वाणिज्य विभाग-राकेश चतुर्वेदी, सुरेखा, बीर सिंह मीणा,इंजीनियरिंग विभाग- विनोद शर्मा,रामस्वरूप चौधरी,जगन्नाथ शेषमा,भंवर सिंह,दिनेश कुमार मीणा,सुनील कुमार शर्मा,विक्रम वर्मा,अशोक कुमार मीणा,गोपी राम,विष्णु कुमार चौधरी,ज्योति भूषण पासवान,धर्मेंद्र कुमार सैनी, विद्युत (सामान्य) विभाग हरि किशन मीना,धर्मराज गुर्जर, विद्युत (टीआरडी) विभाग महेश चंद्र मीणा,सामान्य विभाग- नवनीत कुमार शुक्ला, हरिश नायक, यांत्रिक(कै.व वै.)विभाग- रामस्वरूप सैनी, सुशील कुमार, चंद्र प्रकाश, शौकत अली शादाब अहमद, यांत्रिक टीआरओ(इलेक्ट्रिकल) विभाग – मनीष कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा,राकेश बिस्ट, उस्मान खान,परिचालन विभाग – भगवान सहाय वर्मा(सहायक परिचालन प्रबंधक),महिपाल यादव,कन्हैया लाल बैरवा, बनवारी लाल मीणा,महेश कुमार कुमावत,प्रतीक पारीक, शिव शंकर कुमावत,कार्मिक विभाग -श्रीमती प्रेमलता यादव,विनोद कुमार महावर, सुरक्षा विभाग – नेमीचंद सैनी, सुरेश कुमार पिंगोलिया,
संकेत एवं दूर संचार विभाग -अनुज कुमार,देवेंद्र कुमार बंसल,विविध विभाग- शब्बीर हुसैन को सम्मानित किया गया।
समारोह के समापन से पूर्व वंदे मातरम व उसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक- गौरव गौड (इंफ्रा) अशफाक हुसैन अंसारी (ऑप.) एवं सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: Aapno City News




