
पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर की चर्चा।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)रेलवे पेंशनर्स सोसायटी शाखा फुलेरा की नियमित मासिक मीटिंग 12 फरवरी 2026 को आदर्श विद्या मंदिर स्कूल फुलेरा पर प्रातः11 बजे शाखा अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सर्व प्रथम इस माह दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर,नए सदस्य धन्ना लाल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। शाखा सचिव लाल चंद कुमावत ने इस माह में किये गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी, कोषाध्यक्ष सी. पी. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया रेलव बोर्ड के पत्र के अनुसार तलाक शुदा,विधवा, विकलांग, करुणा मूलक रिग्रांट, पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी अब मेडिकल सुविधा व मानार्थ यात्रा पास की सुविधा ले सकेंगे। वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर से पैसेंजर ट्रेन मैनेजर की पदोन्नति पर भी अब 19,01,2026 से वेतन वृद्धि देने का आदेश भी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया हैं।

RELHS मेडिकल सुविधा प्राप्त कर रहे 70 वर्ष व अधिक उम्र के पेंशनर अब वैध UMID (मेडिकल) कार्ड केसाथ अनुबंधित प्राइवेट अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक का फ्री परामर्श अब 31,10,2027 तक ले सकेंगे सभा को वरिष्ठ पेंशनर मोती लाल नागर, एस. के. मेहरोत्रा, गिरधर गोपाल, शेष नारायण सैनी, भगवती प्रसाद डीक्या, श्याम लाल सैनी ने संबोधित किया।मंच संचालन श्याम लाल सैनी ने किया

अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने अपने संबोधन में अगले महीने होली मिलन समारोह आयोजित करने, सभी को संघटित रहने और सर्दी में स्वास्थ का विशेष ध्यान रखने का मंत्र दिया।सभा में घनश्याम जांगिड़ वीरेन्द्र बंसल, राज कुमार, बनवारी लाल, सत्य प्रकाश जांगिड़, गंगा राम, बिशन सिंह, त्रिलोक नाथ, शांति लाल, अमरचंद कुमावत, हनुमानजी प्रसाद कुमावत, मदन लाल, मुकेश कुमार झा, विक्रम सिंह, राम सिंह, चौथ मल धमा,अब्दुल कदीर, श्रीमती गीता देवी शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया।

Author: Aapno City News




