[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मुस्लिम कांटा वाला लोहार समाज मेड़ता पट्टी की नई कार्यकारिणी का गठन, शौकीन मोहम्मद बने अध्यक्ष

SHARE:


मेडतासिटी तेजाराम लाडणवा

मेड़ता पट्टी में मुस्लिम कांटा वाला लोहार समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सलमान ने की। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, सचिव एहसान अली, कोषाध्यक्ष मोइनुद्दीन सांखला तथा मंत्री आसीन खान सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में शौकीन मोहम्मद बोरुंदा को अध्यक्ष, शकूर मोहम्मद ऑलनियावास को उपाध्यक्ष, छोटू मोहम्मद पाडू कला को सचिव, डॉ. सदीक मोहम्मद मेड़ता रोड को कोषाध्यक्ष तथा पप्पू मोहम्मद जसनगर को मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं बाबूजी कोटड़िया, अलादीन डोडियाना, अमरुद्दीन बड़ा यली, ताजजी नेतड़िया एवं मुन्ना मोकाला को सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को मोइनुद्दीन सांखला एडवोकेट ने शपथ दिलाई।
पूर्व कार्यकारिणी के कार्यकाल (2021 से अब तक) में समाज हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। हॉस्टल का पुनर्निर्माण, समाज के लिए नई भूमि की खरीद, सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन, दो बार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें डीजे साउंड का उपयोग बंद करना, तीन तोला से अधिक सोना नहीं चढ़ाने का नियम, विवाह व मृत्यु अवसरों पर अनावश्यक खर्चों पर रोक जैसे निर्णय शामिल रहे।
नव नियुक्त अध्यक्ष शौकीन मोहम्मद ने समाज के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज का बैंक खाता खुलवाया जाएगा, कार्यकारिणी को रजिस्टर्ड कराया जाएगा तथा समाज की आय-व्यय में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now