

मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
मेड़ता के चर्चित पंकज सोनी हत्याकांड मामले में मेड़ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मीडिया से बातचीत में इस कार्रवाई की पुष्टि की।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मेड़ता के व्यापारी पंकज सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ दबिश दी, जिसके चलते दोनों आरोपियों को करीब 12 घंटे के भीतर ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी को कात्यासणी के आसपास के क्षेत्र से तथा दूसरे आरोपी को मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन के आसपास से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी कच्छावा ने बताया कि पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
मेड़ता पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आमजन एवं व्यापारिक वर्ग द्वारा सराहना की जा रही है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




