
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में टिकट चेकिंग में अब तक का उच्चतम राजस्व प्राप्त किया है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले सभी रिकॉर्डों को पार कर गया है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे नेें टिकट चेकिंग में इस वित्त वर्ष 2025-26 में 09 फरवरी 2026 तक टिकट चेकिंग से 63.50 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त किया है जोकि पिछले वर्ष इस अवधि में प्राप्त टिकट चेकिंग राजस्व की तुलना में 27.01 प्रतिशत अधिक है।

यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले सभी रिकॉर्डों को पार कर गया है। 63.50 करोड़ रूपए का यह राजस्व उत्तर पश्चिम रेलवे के पिछले उच्चतम वार्षिक राजस्व 63.22 करोड़ रूपए (वित्त वर्ष 2023-24) के आंकडे को 50 दिन पहले पार कर चुका है।

उत्तर पश्चिम रेलवे उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए टिकट चेकिंग अभियान के साथ यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है ।यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे डिजीटल माध्यम से उचित टिकट लेकर निर्धारित स्थान पर बैठकर रेल यात्रा का आनन्द ले।

Author: Aapno City News




