[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

केजीवीबी रूण में ब्लॉक स्तरीय ‘शैक्षिक किशोरी बाल मेला’ आयोजित

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर
अतिथियों ने सराहा बालिकाओं का हुनर

रूण -पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (टाईप-3)  में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक किशोरी बाल मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बालिकाओं ने विज्ञान और गणित के मॉडल्स के माध्यम से 25 स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शाला प्रधानाध्यापिका सरोज शर्मा ने बताया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीपीसी (नागौर) अर्चना टेलर और रूण सरपंच इंदिरा देवी गोलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। टेलर ने संबोधन में किशोरी मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूण्डवा  नरसिंह राम पिंडेल ने बालिका शिक्षा की अनिवार्यता पर जोर देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पीईईओ रूण गणपतराम मेघवाल ने छात्रावास की कार्यप्रणाली और बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं की संपूर्ण जानकारी साझा की।

वहीं प्राचार्य रामजीवण गोलिया, सरपंच इन्दिरा देवी गोलिया, समाज सेवी भामाशाह रामेश्वर गोलिया, सैयद सराफतअली, जिला सीएलजी सदस्य फखरुद्दीन खोखर, पंचायत समिति सदस्य जावेदअली, पदमाराम देवासी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया,कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुमनकुमार पारीक द्वारा  किया गया।

मेले में विभिन्न विद्यालयों से आई बालिकाओं ने विज्ञान, गणित और नवाचारों से संबंधित चार्ट व मॉडल्स प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में आरपी बद्रीनारायण चौधरी, निर्मला कंवर, कमला देवी गोलिया, प्रिति कुलश्रेष्ठ,सीमा सेवक, मोहम्मद अयूब, राजूराम,हाशम अली सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now