
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)

मीरा नगरी मेड़ता सिटी में गौसेवा के लिए निरंतर सक्रिय गौरक्षा दल द्वारा चलाया जा रहा हर रविवार लापसी प्रसाद अभियान आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। सर्दी के मौसम में गौमाता की सेवा और उनके पोषण को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसे टीम ने नियमित रूप से संचालित करते हुए अंतिम चरण तक पहुंचाया।
गौरक्षा दल के अध्यक्ष यशपाल कच्छावा ने बताया कि सर्दियों में गौमाता को पोषक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया था। टीम के सदस्यों और भामाशाहों के सहयोग से इसे निरंतर चलाया गया और आज इसका समापन किया गया। उन्होंने कहा कि अब गर्मी के मौसम को देखते हुए जल्द ही “हर रविवार हरा चारा अभियान” शुरू किया जाएगा, ताकि गौमाता को मौसम के अनुसार भोजन और देखभाल मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले टीम द्वारा शहर की विभिन्न गलियों और बस्तियों में भामाशाहों के सहयोग से पानी की कुंडियां रखवाई गई थीं, जिनकी देख-रेख की जिम्मेदारी भी गौरक्षा दल निभा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां नई कुंडियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
टीम के सदस्य सुरेश वैष्णव ने कहा कि
“गौमाता हमारे सनातन धर्म और पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सेवा करना हर नागरिक का दायित्व है।”
इस पुनीत सेवा कार्य में मनीष गहलोत, रामनिवास चौहान, सुरेश वैष्णव, लालचंद कच्छावा, राधेश्याम जादम, कुशाल टाक, रचित कच्छावा, योगेश पंवार, केशव कच्छावा, पवन कच्छावा, गोपाल नागर और राहुल टाक सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं।
मीरा नगरी मेड़ता सिटी में लंबे समय से गौसेवा के लिए कार्य कर रही गौरक्षा दल की टीम सामाजिक सहयोग और समर्पण के साथ निरंतर सेवा कार्यों में जुटी हुई है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




