[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कोमल ऑटोमोबाइल बजाज शोरूम का उद्घाटन।

SHARE:


नगर में लोगों को मिलेगी सुविधा और रोजगार के साधन: सीआई राजेंद्र कुमार
फुलेरा(दामोदर कुमावत) नगर के बिचुन रोड पर शनिवार को कोमल ऑटोमोबाइल बजाज कंपनी के दूपहिया वाहन के शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। शोरूम के प्रोपराइटर कैलाश निठारवाल एवं प्रेमचंद चौधरी की मौजूदगी में नगर के हीरालाल मातेड, महेश यादव, रमेश बिजारणिया,सुनील शर्मा, अर्जुन चौधरी, मालचंद सैनी, दिवाकर चौधरी सहित नागरिकों की उपस्थिति में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद  कहा कि नगर में लोगों की बढ़ती मांग को लेकर कोमल ऑटोमोबाइल में दुपहिया वाहन की एजेंसी लेकर एक सुविधा दी है,

इससे लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही वही रोजगार के आयाम भी बढ़ेंगे जबकि कैलाश निठारवाल ने बताया कि दुपहिया वाहनों में इस समय बजाज कंपनी ने जो व्हीकल निर्मित किए हैं उनमें नई तकनीकी ओर ऊर्जावान बनाए हैं।

इसमें कम मेंटिनेंस व अच्छा उपयोग रहेगा। वहीं अन्य वाहनों में बजाज कंपनी के वाहन कम कीमत एवं लोकप्रिय साबित हो रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर के लोगों को व्हीकल खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ता था अब यह सुविधा फुलेरा में ही उपलब्ध हो गई है इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जलपान भी कराया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now