
स्टंट देख युवाओं में जबरदस्त उत्साह।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे में कोमल बजाज शोरूम की ओर से एक भव्य स्टंट और स्टोर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैसेवर राइडर्स ने बाइकों से रोमांचक स्टंट कर बजाज की बाईकों की ताकत संतुलन और तकनीकी खूबियों का प्रदर्शन किया। यह आयोजन दिशा फर्स्ट सेल सर्विस कैंप एंड स्टंट प्रोग्राम के नाम से रखा गया।

जिसे कस्बे के हलवाई बाजार स्थित गणेश चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की तादाद में एकत्रित लोगों ने राइडर्स द्वारा किए गए स्टंट को देखकर दांतों तले उंगली दबा ली। एवं स्टंट शो का आनंद लिया स्टंट के दौरान बजाज ने अपने बाईको की परफॉर्मेंस मजबूती और हर तरह की सड़कों पर बेहतर पकड़ को दर्शाया । इस दौरान युवको में खास उत्साह देखा गया।

आयोजक कमल ऑटो मोबाइल के संचालक कैलाश निठारवाल ने बताया कि बजाज कंपनी द्वारा निर्मित पल्सर सीरीज तथा चेतक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर सहित विभिन्न दो पहिया वाहनों की विशेषताएं गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक की जानकारी उपभोक्ताओं को दी साथ ही आकर्षक ऑफर एवं फाइनेंस सुविधाओं के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद दौलत राम चौधरी विशिष्ट अतिथि व्यापार महासंघ के प्यारेलाल कुमावत, अब्दुल लतीफ कुरेशी, संजय वार्ष्णेय, मोहित कार्डिया सहित बजाज कंपनी के अधिकारी धीरज आचार्य व रमेश पूनिया मौजूद रहे।

Author: Aapno City News



