[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे के एसएसई देवेंद्र बंसल के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के फुलेरा ‘टेली”विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई) देवेंद्र बंसल व राम रतन के जयपुर स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता एसएससी (सिग्नल) अभिषेक दीक्षित ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवल किशोर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसएसई देवेंद्र बंसल एवं टीसीएम राम रतन का संयुक्त रूप से विदाई समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत के साथ हुआ। मंच संचालन यूनियन नेता एस.के. माथुर ने सधे हुए एवं प्रभावशाली अंदाज में किया।स्थानांतरित एसएसई देवेंद्र बंसल एवं राम रतन को विभागीय साथियों द्वारा माला, साफा, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।


इस अवसर पर नवल किशोर, नरेंद्र चाहर, श्रवण कुमार यादव, ललित शर्मा, कैलाश, रजनेश, दशरथ सिंह, सुनील कुमार, रामेश्वर लाल, हेमंत कुमावत सहित अन्य वक्ताओं ने एसएस ई देवेंद्र बंसल के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अत्यंत मिलनसार एवं व्यवहार कुशल अधिकारी रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया तथा रेल कार्यों को सजगता, सतर्कता एवं निष्ठा के साथ संपन्न किया।समारोह में फुलेरा रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बालाजी को भोग अर्पित कर पंगत प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now