[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

तेजा महोत्सव सीकर में सरकारी शिक्षक हुए सम्मानित

SHARE:

फखरूदीन खोखर रूण

सरकारी ड्यूटी निभाते हुए करते हैं गौ व वन्य जीव सेवा

रूण-पंचायत समिति मेड़ता सिटी के गांव दताणी निवासी और वर्तमान में खिवसर क्षेत्र में सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत गौ सेवक सुखराम सिरोही को पिछले सप्ताह सीकर जिले के प्रतापपुरा में सम्मानित किया गया है।

जानकारी के तहत गोहितार्थ आपदा मुहिम सहित अन्य नेक कार्यों की इनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन और शुभारंभ 11वें राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव प्रतापपुरा सीकर में किया गया, बतौर एंकर के रूप में सिरोही ने इस ऐतिहासिक प्रोग्राम में भाग भी लिया, यह डॉक्यूमेंट्री इन्होंने नागौर जिले के मेड़ता तहसील के दताणी गांव के गो सेवा के कार्यों की बनाई है, अध्यापक सिरोही एंकर ,गौ सेवक, समाजसेवी के रूप में इन दिनों खुंडाला खींवसर उपखंड में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं,

उत्साहवर्धन और प्रेरणा के लिए और सोशल मीडिया पेज पर इनकी डॉक्यूमेंट्री को खूब सराहा जा रहा है । ज्ञात रहे 2022 में लंपी बीमारी के दौरान काफी रिस्क भरे ऑपरेशन जिसमें गायों की जान दांव पर लगी हुई थी उनको सफलतापूर्वक पूरा कराया और दर्जनों गांवो में व्यापक स्तर पर गौ सेवा कर गो भक्ति का परिचय दिया, इन्होंने बताया कि यह कार्य लगातार जारी है ,इनका मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण के लिए जीवन प्रदान करना भी है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now