[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

खेजड़ी संरक्षण के लिए मेड़ता मंडी आगे आईबीकानेर के “खेजड़ी बचाओ आंदोलन” को व्यापारियों-मुनीमों का समर्थन, पौधारोपण अभियान शुरू

SHARE:


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए मेड़ता कृषि उपज मंडी विकास सेवा समिति ने मंडी परिसर में खेजड़ी संरक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मंडी के व्यापारियों, मुनीमों और हमालों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खेजड़ी के पौधे लगाने का संकल्प लिया।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश तेतरवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खेजड़ी बचाओ अभियान लंबे समय से चल रहा है और इसके तहत मंडी से जुड़े प्रत्येक व्यापारी, मुनीम और हमाल भाई से कम से कम 10-10 खेजड़ी के पौधे लगाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल होने के इच्छुक सभी लोग पौधारोपण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों और इंसानों के जीवन के लिए ऑक्सीजन और पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसे बचाना और बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
अभियान के माध्यम से मंडी परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को खेजड़ी रोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now