


आस्था, प्रशासन और समीक्षा का संतुलित संदेश
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
राजस्थान जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त जे.पी. मीणा आज अजमेर से नागौर प्रवास के दौरान मेड़ता सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम स्टेट जीएसटी कार्यालय मेड़ता सिटी में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कर प्रशासन, विभागीय कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के पश्चात अतिरिक्त आयुक्त जे.पी. मीणा ने नगरसेठ चारभुजा नाथ मंदिर एवं मीरा बाई मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ स्टेट जीएसटी उपायुक्त रजनी बारठ (मेड़ता) तथा योगेश शर्मा, एसटीओ अजमेर भी मौजूद रहे।
मंदिर दर्शन के दौरान चारभुजा नाथ एवं मीरा मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश अबोटी ने मंदिरों के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी। पूजा-अर्चना के उपरांत अतिथियों को मीरा बाई का प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद जे.पी. मीणा ने मीरा स्मारक का भी सूक्ष्म अवलोकन किया और इसकी ऐतिहासिक विरासत व संरक्षण को सराहा।
दर्शन एवं अवलोकन के पश्चात अतिरिक्त आयुक्त जे.पी. मीणा नागौर के लिए रवाना हुए। उनका यह दौरा प्रशासनिक सक्रियता के साथ-साथ धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान का भी संदेश देता नजर आया।


Author: aapnocitynews@gmai.com




