
फुलेरा (दामोदर कुमावत) जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नॉकआउट’ के तहत फुलेरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अवैध स्मैक बेचने के आरोप में एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार, श्रीमती राशि डोगरा डूडी (IPS) के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि जोबनेर रोड स्थित मां मीरा मैरिज गार्डन के पास एक महिला स्मैक की सप्लाई कर रही है।आरपीएस प्रशिक्षु नीरज गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। वहां संदिग्ध हालत में मिली महिला शांति देवी (पत्नी सुरेश, निवासी फुलेरा) की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम अवैध स्मैक (82 छोटे टोकन में विभाजित) और 22,500 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद की गई।एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी महिला यह नशीला पदार्थ कहां से खरीदती थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं।इस पूरी कार्यवाही में आरपीएस प्रशिक्षु नीरज गुप्ता, थानाधिकारी राजेंद्र कुमार, और उनकी टीम के सदस्य सरदार सिंह, कमला देवी, जमुना देवी आदि का विशेष योगदान रहा।

Author: Aapno City News




