
फुलेरा(दामोदर कुमावत)उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी कर्मचारी संगठन, जयपुर मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा 3 फरवरी मंगलवार को जयपुर मंडल की वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं ओबीसी रेल कर्मचारियों की लायजन अधिकारी डॉ. सुनीता चौधरी के जोधपुर कार्यशाला में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर सप्रेम विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से मंडल सचिव अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कन्हैया लाल सैनी, दिनेश कुमार यादव, राजेश कुमार राय, रविकांत एवं राजेंद्र गिला सहित बड़ी संख्या में संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने डॉ. सुनीता चौधरी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि डॉ. सुनीता चौधरी एक आईआरपीएस अधिकारी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहीं। उनके नेतृत्व में कार्मिक विभाग द्वारा अनेक उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किए गए।

विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ सकारात्मक समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर कार्य करना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Author: Aapno City News




