[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसता महायज्ञ संपन्न।

SHARE:


कस्बे में हिंदू सम्मेलन को लेकर भगवा एवं कलश यात्रा की रही धूम।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसत्ता महायज्ञ का आयोजन पुराना फुलेरा स्थित तेजाजी चौक में पूर्ण आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशियली की कामना की गई।


समिति के गिरधारी सिंह शेखावत ने बताया कि परम उत्सव और उमंग के साथ आजाद बस्ती वार्ड नंबर 1 से 11 तक में विराट हिंदू संपर्क और शक्ति उपासना हिंदू समरसत्ता महयज्ञ का आयोजन रविवार को पुण्य नक्षत्र सर्वार्थ सिद्ध योग में महान संतों महंतों एवं विद्वान पंडितों की उपस्थिति में संपूर्ण आहुतियां के साथ किया गया।

रविवार को प्रातः भव्य कलश यात्रा कुमावत समाज बालाजी बगीची श्री रामनगर से सियाराम बाबा की बगीची होते हुए,आकाश्या चौराहा होते हुए तेजाजी चौक पुराना फुलेरा प्रातः 11:00 बजे पहुंची। 11 से 12:00 तक अल्पाहार, 12:15 बजे से 3:00 तक हिंदू समर सत्ता महायज्ञ, तीन से चार बजे तक बौद्धिक संबोधन व सम्मान समारोह, 4:00 से 5:00 बजे तक संगीत चिकित्सा परिचय, तथा 5:00 बजे से कार्यकर्ता एवं प्रतिभागियों के लिए प्रतिभोज आयोजित किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now