[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मीरा नगरी मेड़ता सिटी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा-भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न

SHARE:


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
मीरा नगरी मेड़ता सिटी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर मेघवाल छात्रावास परिसर में प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी, जयंती समारोह एवं श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राजस्थान की प्रदेश कार्य समिति बैठक का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन पूरी तरह धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता के भाव से ओत-प्रोत रहा, जिसमें विभिन्न समाजों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
धर्माराम देवल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सोहनलाल भदवासिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता चुन्नीलाल राजस्थानी (नई दिल्ली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल मेहड़ा, सामाजिक ओनेटर प्रदेशाध्यक्ष मोनिका मंडावरा, प्रदेश महामंत्री गणेशराम तालनिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्माराम देवल, जिलाध्यक्ष बाबूलाल बोरा, प्रदेश मंत्री कपिल देव, बगदाराम बारूपाल (मेघवाल विकास संस्थान मेड़ता), शिवरतन वाल्मीकि सहित अनेक प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का माला, साफा एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सोहनलाल भदवासिया ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने समता, करुणा, भाईचारा और मानवता का जो संदेश दिया, वही आज समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संगठन की आगामी कार्य योजना एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिवदान मेघवाल, हनुमान राम मेहरा, रुपाराम तंवर, तेजाराम तालेपा, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष चिमन जावा, खटीक समाज अध्यक्ष गुलाबचंद तोसावड़ा, जगदीश सोलंकी, मुक्तिलाल नागोरा ,नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष प्रदीप भरोला सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और गुरु रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस आयोजन में लोढ़ा कनका क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी अंचलों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्माराम देवल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now