
फुलेरा (दामोदर कुमावत) — समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे धर्मेंद्र कुमार सैनी को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा ए.जी. फाउंडेशन का जयपुर जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

मंत्री अविनाश गहलोत ने यह जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार सैनी को उनके संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और अखिल भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के अध्यक्ष पद पर रहते हुए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सौंपी।

मंत्री गहलोत ने विश्वास जताया कि सैनी के नेतृत्व में ए.जी. फाउंडेशन जयपुर जिले में समाज सेवा, मानव सेवा और गौ सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उनका अब तक का कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।नियुक्ति की खबर मिलते ही धर्मेंद्र कुमार सैनी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

सामाजिक संगठनों, रेलवे कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने देर रात तक फोन और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।टीम ए.जी. फाउंडेशन की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं दी गईं।
—

Author: Aapno City News




