
बुजुर्गों एवं अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) क्षेत्र में जांगिड़ समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विनायक पूजन के साथ विधिवत अभिषेक एवं ध्वजारोहण कर किया गया।

समाज के उपस्थित सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भाव दिखाई दिया,आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल लावण्डी वाल ने की, और मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद बुंदवाल रहे।

जबकि शंकरलाल बारू(जोबनेर) कानाराम कौतुकथलिया, सोहन लाल जाला, ओमदत्त देहमीवाल, सत्यप्रकाश जांगिड़, युवा मंडल अध्यक्ष राजेंद्रकुमार लावण्डीवाल तथा महिला अध्यक्ष संतोष धामा विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का समाज की ओर से पारंपरिक सम्मान किया गया।पूजा-अर्चना पश्चात समाज द्वारा 80 वर्ष से अधिक महिला -पुरुषों का शाल एवं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दूर- दराज से पधारे समाजबंधुओं ने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समाज की एकता, शिक्षा के महत्व तथा नई पीढ़ी को सही दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया। उपमंत्री सी पी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में युवाओं से शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

भगवान विश्वकर्मा जयंती का यह समारोह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक चेतना और संगठन को मजबूती का भी संदेश देता हुआ एक प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ। इस अवसर पर मोहन लाल बूंदवाल, शांतिलाल देहमन, बाबूलाल बिंवाल, मुरारी लाल खंडेलवाल, कृष्ण कांत जाला, विनोद कुमार सिंवाल , देवकीनंदन,बजरंग लाल भीषण, प्रेम प्रकाश जाला, श्याम सुंदर जांगिड़, अशोक कुमार जांगिड़ सुरेश कुमार गोठड़ीवाल सहित सैकड़ो की तादाद में नर नारी उपस्थित रहे

Author: Aapno City News




