
रूण-आगामी नए बजट को देखते हुए क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को स्टेट हाईवे घोषित करने की माँग उठाई है, क्षेत्रके ग्रामीण को भी उम्मीद है कि राज्य बजट 2026-27 में इस नए मार्ग को स्वीकृति दिलाने के प्रयास के लिए मांग की जा रही है, जानकारी के तहत असावरी जिला नागौर से गारासनी होते हुए आसोप डामर सड़क जाती है इसीलिए असावरी गारासनी से दाड़मी- रजलानी- शिवनाथनगर- रामनगर- बासनी बुद्धा- देवरीधाम- रतकुड़िया जिला जोधपुर SH 86 तक के सड़क मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर 2 लेन सड़क मार्ग बनाने की पुर ज़ोर माँग उठी है।
रजलानी सरपंच पारस गुर्जर ने बताया असावरी से रतकुड़िया तक क़रीब 50 किलोमीटर की दूरी है, अगर यह नया मार्ग स्टेट हाईवे घोषित होकर बन जाता है तो रूण सें पीपाड़ सिटी और आगे जाने वालों को सीधा रास्ता मिलेगा और इससे वाहन चालकों को ईंधन और समय की बचत होगी इन्होंने बताया इस सड़क मार्ग पर कई धार्मिक मंदिर,औद्योगिक इकाइयों व कृषि मंडी होने से डबल लेन सड़क बनाना जरुरी है, जिला सीएलजी सदस्य फखरुद्दीन खोखर, नजीर अली पांडू, अशरफ अली, मनफूल अली और सरपंच मांगीलाल असावरी ने बताया धार्मिक पर्यटन के हिसाब से क्षेत्र में देवरी धाम, शिवनाथ मंदिर, भेरूजी की बावड़ी, मंच्छानाथ मंदिर,कालका माता मंदिर, देवनारायण मंदिर, सिहंडदेव भोमियासा मंदिर रूण , बदरुद्दीन बाबा दरगाह रूण के दर्शन हेतु हजारों लोगों का आवागमन भी आसान होगा।
*इनका कहना है*
विधायक रेवंतराम डाँगा ने कहा कि बजट घोषणा में इस नए सड़क मार्ग को शामिल करवाने का प्रयास करूँगा।

Author: Aapno City News




