
फुलेरा(दामोदर कुमावत)महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था फुलेरा के अध्यक्ष पद पर पूरणमल सैनी पुत्र बंसीलाल सैनी निवासी गोवर्धनपुरा को मनोनीत किया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था तहसील फुलेरा के महा सचिव भंवरलाल सैनी ने तहसील अध्यक्ष की अनुशंसा पर तथा पूरणमल के द्वारा समाज के प्रति त्याग समर्पण भाव एवं साफ छवि तथा लोगों को साथ लेकर समाज व संस्थाएं में कार्य करने की क्षमता को देखते हुए,

आगामी आदेशों तक आपको अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है एवं आप आगामी 15 दिवस में फुलेरा नगर की कार्यकारिणी गठित करने हेतु 11 पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर तहसील संस्था को प्रेषित करें, एवं इस संस्था के अनुमोदन पर तत्काल प्रभाव से फुलेरा नगर की कार्यकारिणी का गठन करेंगे और निरंतर समाज व संस्था के हित में कार्य करते रहेंगे। यह नियुक्ति पत्र आज 30 जनवरी 2026 को महामंत्री भंवरलाल सैनी ने हस्ताक्षर कर प्रेषित किया है।
महामंत्री भंवर लाल सैनी ने

Author: Aapno City News




