[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

1 फरवरी को होगा हिंदू सामाजिक समरसता महायज्ञ। कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर तैयारियों को दिया मूर्त रूप।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत)आज़ाद बस्ती क्षेत्र में 1 फरवरी 2026 रविवार को आयोजित होने वाले हिंदू सामाजिक समरसता महा यज्ञ की तैयारियों को मूर्त रूप दे दिया गया है। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू व सुनिश्चित किया गया। यह कार्यक्रम तेजाजी चौक, पुराना फुलेरा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकलश यात्रा,नगर भ्रमण, इसके पश्चात अल्पाहार, हिंदू समरसता महायज्ञ, बौद्धिक संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यज्ञ सामग्री, मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, स्वच्छता, पेयजल एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के कमल वर्मा और किशोर खारड़िया ने समाज के सभी वर्गों से तन-मन-धन से सहयोग करते हुए अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now