
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
मीरा नगरी मेड़ता सिटी में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन के तहत धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक सत्रों के माध्यम से संत रविदास के विचारों, सामाजिक समरसता और संगठन की भावी दिशा पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए धर्माराम देवाल ने बताया कि जयंती के अवसर पर प्रदेश कार्य समिति बैठक, विचार गोष्ठी एवं संगठनात्मक चर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम मेड़ता सिटी स्थित मेघवाल समाज भवन में संपन्न होगा, जहां प्रातः उद्घाटन सत्र एवं दोपहर बाद समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।
धर्माराम देवाल ने बताया कि उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रवि शेखर मेघवाल, राष्ट्रीय महामंत्री उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता सोहनलाल मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोमिला कुंडारा, पूर्व विधायक चाकसू, चुनिलाल राजस्थानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, तथा ओमप्रकाश मेघवाल, राष्ट्रीय महासचिव भारतीय मजदूर संघ नमो मौजूद रहेंगे।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मणराम मेघवाल, विधायक मेड़ता शामिल होंगे, वहीं अध्यक्षता मोनिका मंडावर प्रदेशध्यक्षा (सामाजिक अधिकार महासंघ राजस्थान) द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के रूप में बदामराम बारुपाल, अध्यक्ष मेघवाल विकास संस्थान मेड़ता, जगदीशराम फुलवारिया अध्यक्ष रेगर समाज मेड़ता, गुलाबचंद तोसावडा अध्यक्ष खटीक समाज मेड़ता, तथा चिमन वाल्मीकि अध्यक्ष वाल्मीकि समाज मेड़ता उपस्थित रहेंगे।
जयंती समारोह के दौरान संत रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक समानता और मानवता के संदेश पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की मजबूती, समाज को एकजुट करने और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा।
धर्माराम देवाल ने बताया कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज को समानता और भाईचारे की राह दिखाता है। मीरा नगरी मेड़ता सिटी में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम सामाजिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।



Author: aapnocitynews@gmai.com




