[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ऑपरेशन नीलकंठ में नागौर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एमडीएमए तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:


नागौर |
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर नागौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना कोतवाली नागौर एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नम्बरी बोलेरो कैम्पर एवं एक बिना नम्बरी मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन (आईपीएस) एवं अदिति उपाध्याय (आईपीएस प्रो.) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कोतवाली नागौर के थानाप्रभारी अमरचन्द, उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 जनवरी 2026 को कस्बा नागौर के बड़ली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तारू उर्फ तारूसिंह एवं कानाराम के कब्जे से 10.87 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी तारू उर्फ तारूसिंह पुत्र श्रवण सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी खेडा हिरावास थाना सुरपालिया, हाल सरकारी स्कूल के पीछे चेनार थाना कोतवाली नागौर तथा कानाराम पुत्र मदनराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी आंवलियासर थाना सुरपालिया, जिला नागौर बताए गए हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जानी थी।
इस कार्रवाई में पुलिस थाना कोतवाली नागौर एवं डीएसटी टीम के अधिकारियों एवं कार्मिकों की अहम भूमिका रही। नागौर पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now